फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourism business was affected due to less influx of tourists

Nainital News: सैलानियों की चहलपहल कम होने से प्रभावित रहा पर्यटन कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tourism business was affected due to less influx of tourists
भवाली (नैनीताल)। बरसात के सीजन में सैलानियों की आवाजाही नहीं होने से पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार चौपट पड़ा है। सैलानियों की चहल-पहल नहीं होने से भीमताल, भवाली, नौकुचियायाल, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में 80 फीसदी होटल खाली हैं। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है।कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही कम हुई है। मैदानी इलाकों में स्कूल खुलने से सैलानी कम पहुंच रहे हैं। भवाली होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि बरसात में सैलानियों की आवाजाही कम रहती है। होटल में अधिकतर कमरे खाली हैं और कारोबार पर असर पड़ा है। अक्तूबर से सैलानियों की आवक बढ़ने से दोबारा कारोबार चल पड़ेगा। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद भीमताल, नौकुचियायाल और सातताल में सुनसानी रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed