फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Torrential rain warning from today

आज से मूसलाधार बारिश की चेतावनी 

Sun, 28 May 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain warning from today
बारिश - फोटो : demo pic

रविवार से आपको गर्मी से निजात मिल सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार से लेकर मंगलवार तक राज्य के छह जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी और अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम हो गया। 

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से बदली छाई हुई थी। दोपहर लगभग 12.30 बजे झमाझम बारिश हुई और सूर्यदेव की तपिश और उमस से लोगों को राहत मिल गई। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में 28 से 30 मई तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। केंद्र के अनुसार उक्त जिलों में तीन दिन के भीतर 64.5 से 115.5 मिली मीटर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


98 क्यूसेक पहुंचा गौला का जलस्तर 

नैनीताल और काठगोदाम में कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण गौला का जलस्तर बढ़ गया है। गौला का जलस्तर 98 क्यूसेक पहुंचने से जल संस्थान ने राहत की सांस ली है। मई के पहले और दूसरे सप्ताह में गौला का जलस्तर 52 क्यूसेक तक पहुंच गया था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगर 28 से 30 मई के बीच मूसलाधार बारिश होती है तो गौला का जलस्तर और बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed