फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today is the last chance to take admission in the first semester of graduation

Nainital News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का आज आखिरी मौका

Thu, 20 Jun 2024 06:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 20 Jun 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to take admission in the first semester of graduation
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए पहुंची छात्राएं।   संवाद

विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का आज (बृहस्पतिवार) आखिरी मौका है। फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश पूर्ण माने जाएंगे। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार तक 1991 और महिला महाविद्यालय में 359 विद्यार्थियों के प्रवेश हुए। मेरिट सूची में शामिल कई विद्यार्थी अब तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं। छात्रनेताओं ने प्रवेश की तिथि आगे नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज में सर्वाधिक 313 प्रवेश हुए। बीए प्रथम सेमेस्टर में 173, बीकॉम में 70, बीएससी गणित में 39 और बीएससी बायो में 31 प्रवेश हुए। यहां अब तक बीए प्रथम सेमेस्टर में 1113, बीकॉम में 415, बीएससी गणित में 259 और बीएससी बायो में 204 प्रवेश हुए। एमबीपीजी कॉलेज में अब तक 998 विद्यार्थियों ने ही फीस जमाकर दाखिला पूर्ण किया है। वहीं महिला महाविद्यालय में अब तक बीए प्रथम सेमेस्टर में 142, बीकॉम में 40, बीकॉम ऑनर्स में 45, बीएससी गणित में 47 और बीएससी बायो में 85 प्रवेश हुए हैं। एमबीपीजी समेत जिले के सभी महाविद्यालयों में निर्धारित सीटों से कम प्रवेश हुए हैं। छात्रनेता उमा शंकर तिवारी ने कहा कि प्रवेश के लिए काफी कम समय दिया गया। समर्थ पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण प्रवेश प्रक्रिया बाधित रही। इस कारण प्रवेश की तिथि को आगे बढ़ाया जाए वरना छात्र उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने कहा कि 20 जून प्रवेश की आखिरी तिथि है। छात्र अपराह्न साढ़े तीन बजे से पहले प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेज जमा कर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश पूर्ण माना जाएगा। संवाद
विज्ञापन



राजनीतिक विज्ञान और इतिहास में सीटें फुल
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को प्रवेश के लिए पहुंचे कई छात्र-छात्राओं को पसंदीदा विषय नहीं मिल पाए। राजनीतिक विज्ञान और इतिहास विषय में सीटें भरने के कारण कुछ छात्रों को प्रवेश नहीं मिल सका। इस पर छात्रों ने नाराजगी जताई। गौरतलब है कि राजनीतिक विज्ञान में 1817 और इतिहास में 1352 छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। इन विषयों में 720 सीटें निर्धारित हैं। इसी तरह अंग्रेजी और हिंदी विषयों में भी सीटें कम बची हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed