फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Timber smuggling luxury vehicles, Seas

लग्जरी वाहनों से लकड़ी की तस्करी, सीज

Wed, 09 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Wed, 09 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Timber smuggling luxury vehicles, Seas
तस्करी - फोटो : अमर उजाला
अभी तक लकड़ी तस्करी में पुराने और सेकेंड हैंड वाहनों का इस्तेमाल हो रहा था। इसमें छोटी कार, वैन ज्यादा इस्तेमाल हो रही थी। पर अब लकड़ी तस्करों ने ट्रेंड बदला है, पशु तस्करों की तर्ज पर लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल लकड़ी तस्करी में शुरू किया है। इसमें एक टाटा सफारी जीप को बुधवार के तड़के टांडा क्रासिंग के पास पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ सनातन ने बताया कि एक सागौन का पेड़ सड़क के पास गिरा हुआ था, जिसके गिल्टे बनाकर कुछ लोग जीप में रख रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रहे फारेस्ट गार्ड को यह लोग दिख गए। जब उसने टोका तो उन्होंने वाहन दौड़ा दिया।
विज्ञापन


टीम ने टांडा क्रासिंग के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो तस्कर वाहन छोड़कर जंगल में फरार हो गए हैं। जो जानकारी मिली है, उससे पता चला है कि यह वाहन देवलचौड़ के रहने वाले व्यक्ति ने खरीदा है। यह भी जानकारी आ रही है कि एक वाहन चोर तस्करों को ऐसे वाहन उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में आशंका है कि चोरी के बड़ी संख्या में वाहन तस्करी में लगाए गए हैं। मामले की जांच के साथ फरार लोगों की धरपकड़ को टीम को लगाया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed