{"_id":"5472d7e98496c2e66c976ea5d1bc9d1f","slug":"tihapar-attempt-to-crush-the-patrol-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर से गश्ती टीम को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पर से गश्ती टीम को कुचलने का प्रयास
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौलापार में वन विभाग की गश्ती टीम को अवैध रेता ले जा रहे तस्कर ने वाहन से कुचलने का प्रयास किया। गश्ती टीम की मोटर साइकिल भी तस्कर ने तोड़ दी। बाद में टीम ने चालक को पकड़ लिया और वाहन सीज कर दिया । सूचना से जंगलात में खलबली मच गई।
विज्ञापन
गौला पार के इलाके में तस्करों ने अड्डा बनाया हुआ है। यहां पर लीसा डिपो के पास घोड़े, बुग्गियों से रेता एकत्र किया जाता है। जब एक ट्रक के बराबर रेता एकत्र हो जाता है, तो चुपचाप उसे ठिकाने लगाया जाता है।
विज्ञापन
यहां से बीते दिनों टीम ने कई वाहन सीज किये हैं। मंगलवार को सूचना मिली कि एक वाहन रेता लेकर जा रहा है। इसके बाद वन दरोगा राम सिंह अधिकारी अपने सहयोगी के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को रोकने की कोशिश की। तो टिप्पर चालक ने बाइक पर टक्कर मारने के साथ उनको कुचलते हुए वाहन निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कर्मियों ने जैसे-तैसे जान बचाई। वन क्षेत्राधिकारी चंदन अधिकारी कहते हैं कि वाहन सीज कर दिया गया है। बाद में निजी मुचलके पर चालक को छोड़ा गया है। मामले की जानकारी डीएफओ और पुलिस को भी दी गई है।