फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tigers are liking the climate of Corbett Park

Ramnagar News: बाघों को रास आ रही है कॉर्बेट पार्क की आबोहवा, साल दर साल बढ़ रहा जंगल के राजा का कुनबा

Mon, 28 Jul 2025 01:53 PM IST
हीरा मेहरा जीवन कुमार, संवाद
जीवन कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Jul 2025 01:53 PM IST
सार

कॉर्बेट पार्क की जैव विविधता बाघों के वास के लिए मुफीद साबित हो रही है। इसीलिए यहां साल दर साल बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। वर्ष 2006 में 150 बाघों की तुलना में वर्ष 2022 में बाघों का कुनबा यहां बढ़कर 262 हो गया है।

विज्ञापन
Tigers are liking the climate of Corbett Park
बाघ।

विस्तार

कैपिटल ऑफ टाइगर कॉर्बेट पार्क की जैव विविधता बाघों के वास के लिए मुफीद साबित हो रही है। इसीलिए यहां साल दर साल बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। वर्ष 2006 में 150 बाघों की तुलना में वर्ष 2022 में बाघों का कुनबा यहां बढ़कर 262 हो गया है। बाघों की गिनती के इस वर्ष आंकड़े 29 जुलाई को जारी होंगे जिसमें इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क में बाघों के संरक्षण की कवायद रंग ला रही है। बीते वर्षों में प्रदेश में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बाघों की संख्या बढ़ने के साथ ही पार्क प्रशासन की चुनौतियां बढ़ी हैं। बेहतर प्रबंधन के लिए वन्यजीव विशेषज्ञों और भारतीय वन्यजीव संस्थान ने मंथन शुरू कर दिया है। इसमें इनके लिए नए ठिकाने तैयार करने की चुनौती है। बता दें कि बफर जोन में बाघिन के साथ तीन से चार साल के बाघ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि क्षेत्रफल के लिहाज से ज्यादा बाघों की सुरक्षा पार्क प्रशासन के लिए चुनौती भी बन रही है जिसके लिए पार्क प्रशासन कार्य भी कर रहा है। संवाद

विज्ञापन

हर साल आंकड़ों में इस तरह बढ़ रही संख्या
कॉर्बेट नेशनल पार्क में साल दर साल बाघों की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2006 में जहां बाघों की संख्या 150 थी वहीं 2010 में 184 और 2014 में 215 दर्ज की गई। वर्ष 2018 में 235 और 2022 की गणना के अनुसार कॉर्बेट पार्क में बाघों की संख्या 262 हो गई है। इससे साफ है कि कॉर्बेट पार्क बाघों के अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1288.32 स्क्वायर किमी में फैला है पार्क
कॉर्बेट नेशनल पार्क का क्षेत्रफल 1288.32 स्क्वायर किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। माना जाता है कि एक बाघ 12 स्क्वायर किमी के एरिया में रहता है। एक बाघ के एरिया में तीन से चार बाघिन होती हैं। जैसे-जैसे बाघों की संख्या बढ़ रही है, उनका वास स्थान सीमित होता जा रहा है। इससे इन वन्यजीवों में आपसी संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

हर साल लाखों पर्यटक करते है बाघों का दीदार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हर साल लाखों पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए आते हैं। बाघों के अलावा पक्षियों की 500 से अधिक प्रजातियां, 110 प्रकार के पेड़-पौधे, करीब 200 प्रजातियों की तितलियां, 1200 से ज्यादा हाथी, नदियां, पहाड़ शिवालिक आदि कॉर्बेट को दिलचस्प बनाती है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यह अच्छा संकेत है कि बाघों के संरक्षण का कार्य बेहतर तरीके से हो रहा है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की चुनौती है। - डाॅ. साकेत बडोला, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed