फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger safari will also be made in Ramnagar: Choubey

रामनगर में भी बनेगी टाइगर सफारी : चौबे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Tiger safari will also be made in Ramnagar: Choubey
रामनगर में भी बनेगी टाइगर सफारी : चौबे
विज्ञापन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। पाखरो के बाद अब रामनगर में ढेला रेस्क्यू सेंटर के पास भी टाइगर सफारी बनेगी। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। यह घोषणा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रामनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बाघों के संरक्षण को लेकर निकाली गई रैली के समापन के मौके पर यहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पाखरो में टाइगर सफारी की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। वहां काम चल रहा है। अब रामनगर में भी टाइगर सफारी की तैयारी की जा रही है। विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने ढेला में मंत्री को टाइगर सफारी के लिए चल रही कार्यवाही के बारे में बताया। मंत्री ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से फोन पर वार्ता भी की।
विज्ञापन

विस्थापित परिवारों को मिलेंगे 15 लाख रुपये
रामनगर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि जंगलों के अंदर रहने वाले ग्रामीणों को जंगल से बाहर किया जाएगा, ताकि उन्हें बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। विस्थापन के लिए पहले हर परिवार को दस लाख रुपये दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है। विस्थापन के पहले वन विभाग या फिर राज्य सरकार उन्हें जमीन मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरता पर वन कर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने के हो रहे प्रयास
रामनगर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाता है। वनकर्मी भी जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा में रहते हैं और कई बार वह अपनी जान पर खेलकर वन्यजीवों को बचाते हैं। ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि वन कर्मियों को भी वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिले।

सरकार करेगी वन अधिनियम में संशोधन
रामनगर। अश्विनी कुमार चौबे के अनुसार सरकार जल्द ही वन अधिनियम में संशोधन करेगी ताकि ग्रामीणों के सामने आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके। वन्यजीवों की सुरक्षा सभी को एकजुट होकर करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed