फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger did the old woman wounded

आमपोखरा रेंज में बाघ ने वृद्धा को किया घायल

Fri, 08 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Fri, 08 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tiger did the old woman wounded

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में बाघ ने वृद्ध महिला पर हमला कर घायल कर दिया। महिला को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह ग्राम पटरानी नंबर-2 निवासी अनुली देवी (64) गांव की आशा देवी, गंगा देवी के साथ मालधनचौड़ जा रही थी। इसी दौरान तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज तुमड़िया खत्ता वन विभाग की चौकी के पास झाड़ी में घात लगाए बाघ ने अनुली देवी पर हमला कर दिया और भाग गया। अनुली देवी पर बाघ का हमला होता देख दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं। राहगीरों की सूचना पर निजी वाहन से अनुली देवी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सीएमएस डा. एचएस खड़ायत ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। उसकी छाती और कमर में कुछ गहरे जख्म हैं। वहीं, घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही क्षेत्र में गश्त बड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय को खाने झाड़ी में बैठा था बाघ
तुमड़िया खत्ता वन विभाग के वन दरोगा पीतांबर दत्त दानी ने बताया कि जिस स्थान पर बाघ ने महिला को घायल किया है, वहां पहले ही बाघ ने गाय मारी थी, जिसे वह झाड़ी में छुपकर खा रहा था। इस बीच वृद्ध महिला के वहां से गुजरने पर बाघ ने उस पर हमला बोल दिया। यह बाघ की शिकार को बचाने के लिए की गई प्रतिक्रिया थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed