{"_id":"58a9f0c54f1c1b1730d840f9","slug":"tibetan-new-year-losar-preparing-to-raise-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष लोसर की तैयारियों में जुटा तिब्बती समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष लोसर की तैयारियों में जुटा तिब्बती समुदाय
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Buddhist temple located in Nainital luxury residence.
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिब्बती समुदाय ने नववर्ष (लोसर) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीन दिन तक चलने वाले लोसर का शुभारंभ 27 फरवरी से होगा। तीन दिन तक तिब्बती के साथ ही भोटिया माला बाजार भी पूरी तरह से बंद रहेगी। लोसर को धूमधाम से मनाने के लिए तिब्बती समुदाय के लोगों ने अपने घरों के साथ ही सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में भी विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
तिब्बती फ्रीडम मूवेंट के सचिव येशी थुप्तेन ने बताया कि लोसर के दौरान मांस का सेवन पूरी तरह से वर्जित रहेगा। 27 फरवरी से नया साल शुरू हो रहा है। तिब्बति कलेंडर के मुताबिक यह 2144वां वर्ष है तथा इसका शुभारंभ चिड़िया तथा तत्व अग्नि है। बताया कि पहले दिन 27 फरवरी को लोग अपने घर के मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे तथा परंपरा के मुताबिक बौद्ध मठ में भी पूजा करेंगे। 28 फरवरी को रिश्तेदारों और संगे संबंधियों को बधाई दी जाएगी जबकि एक मार्च को अंतिम दिन बौद्ध मठ में सामूहिक पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन
इस दौरान नैनीताल के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड के अलावा पूरे विश्व में शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा की जाएगी। वहीं भोटिया माला बाजार के अध्यक्ष आनंद सिंह खंपा ने बताया कि लोसर पर्व के चलते तिब्बती बाजार के साथ ही भोटिया बाजार भी बंद रहेगी।
विज्ञापन