फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thuva hill fire

थुवा की पहाड़ी में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Thuva hill fire
थुवा की पहाड़ी में लगी आग से उड़ता धुंआ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी/भीमताल। थुवा की पहाड़ी में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ घंटो में आग के खैरना इंटर कॉलेज के परिसर के पास पहुंचने की सूचना पर वन विभाग की टीम हरकत में आई। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। यहां रेंजर मुकुल शर्मा, वन रक्षक गोपाल नेगी, नंदी पांडे, खजान त्रिपाठी, प्रेम सिंह आदि रहे। उधर, धारी ब्लॉक की ग्रामसभा बबियाड़ के कैलाश द्वार की पहाड़ी में शुक्रवार दोपहर लगी आग कुछ देर बाद मटकीना होते हुए बागा गांव तक पहुंच गई। आग लगने से लोगों के खेतों में रखी सूखी घास जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है। आग बुझाने वालों में भोला सुयाल, दीपा पोखरिया, नंदलाल आर्या, रमेश पोखरिया, हेमा देवी, हिमांशु पोखरिया, यतीश पोखरिया, खीमराज पोखरिया, विमला देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed