फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   three under construction buildings sealed

प्राधिकरण ने किए तीन निर्माणाधीन भवन सील

Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। Updated Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
three under construction buildings sealed
रामनगर ग्राम कानियां मे बिना नक्शे के बना रहा रिसार्ट। - फोटो : Amar ujala
जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर में तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर प्रताप सिंह ढैला के निर्माणाधीन भवन को सील किया। उक्त क्षेत्र में न केवल स्वीकृत मानचित्र का बोर्ड लगाया गया था वरन रेता बजरी व अन्य सामान की चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी भी लगाया गया था।
विज्ञापन


भवन स्वामी ढैला का कहना है कि 22 अप्रैल 2013 को विभिन्न विभागों की अनापत्ति के बाद 11/2013 के तहत उनका नक्शा स्वीकृत किया गया। आर्थिक कारणों के चलते वह अब भवन बना रहे हैं। लेकिन अब प्राधिकरण इसे जोन 2 की परिधि में आने का हवाला देकर सील कर रही है जो पूरी तरह अव्यवहारिक है।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्राधिकरण की ओर सूखाताल में टैंट व गेट के माध्यम से बनाए जा रहे परिसर को सील किया गया। यहां निर्माण तो नहीं था अलबत्ता भविष्य के निर्माण को लेकर घेराबंदी की गई थी। इसके अलावा पालिका नजूल भूमि पर गोविंद की ओर से बनाए जा रहे भवन को भी सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नक्शा पास बन रहे रिसॉर्ट का काम रुकवाया
जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ग्राम कानिया रामनगर में बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे एक रिसॉर्ट का काम बृहस्पतिवार को रुकवा दिया। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि ग्राम कानिया में रिसॉर्ट बनने की सूचना मिली थी। स्थानीय प्राधिकरण व पुलिस ने मौके पर जाकर संचालक से कागजात मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। इस कारण कार्य रुकवा दिया गया।

नैनीताल में होर्डिंग-बैनर लगाने वाले 20 लोगों को नोटिस 
नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिना अनुमति के होर्डिंग बैनर लगाने वालों के खिलाफ पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। पालिका ने 20 लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अपने होर्डिंग व बैनर हटा लेने के निर्देश दिए हैं।


पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि जिन लोगों को नोटिस दिया गया है उनमें केएल आर्य, नीतू बोहरा, जीतेंद्र पांडे, नीरज जोशी, हारुन खान, सपना बिष्ट, ओमवीर सिंह, पूरन सिंह बिष्ट, महावीर सिंह बिष्ट, ज्योति ढौडियाल, कैवर्न कुमाऊं मंडल विकास निगम, दीपा मिश्रा, खष्टी बल्लभ लोहनी, दर्शन भंडारी, संतोष कुमार, पूरन सिंह बिष्ट, जीवंती भट्ट, विजय साह, मुन्ना अधिकारी, संदीप कुमार शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed