फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three thousand notices sent to subscribers

तीन हजार उपभोक्ताओं को भेजे नोटिस

Wed, 21 Jan 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल Updated Wed, 21 Jan 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
Three thousand notices sent to subscribers

जलसंस्थान के नैनीताल डिवीजन में आने वाले कुल 13 हजार 974 उपभोक्ताओं में से पांच हजार उपभोक्ताओं पर 70 लाख रुपया बकाया है। विभाग को मार्च तक 7.15 करोड़ रुपए की वसूली करनी है, लेकिन अभी तक मात्र 3.50 करोड़ रुपए की वसूली हुई है। जल संस्थान ने करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जगदीप चौधरी ने बताया कि डिवीजन में भीमताल, भवाली, नैनीताल नगरों के अलावा ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट में पांच हजार उपभोक्ताओं ने बकाया जमा नहीं किया है।
विज्ञापन


इन सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा 4639 सीवर के कनेक्शन हैं। सीवर के 10 अवैध कनेक्शन भी नियमित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वसूली अभियान तेज करते हुए अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल क्लब है सबसे बड़ा बकाएदार
ईई जगदीप चौधरी ने बताया कि राज्य संपत्ति विभाग के अधीन नैनीताल क्लब पर 26 लाख रुपए पेयजल बिलों का बकाया है, लेकिन नैनीताल क्लब की ओर से बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। राज्य संपत्ति विभाग को भी नोटिस भेजा जा रहा है।

ड्रेनेज से जुड़े सीवर का चिन्हीकरण
ईई के अनुसार कुछ लोगों ने अपनी सीवर लाइनें ड्रेनेज से जोड़ी हैं। उनका चिन्हीकरण किया जा रहा है। ऐसे लोगों का चालान कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed