फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three tanks were empty of water in five minutes!

पांच मिनट में खाली हो गईं पानी की तीन टंकियां!

Fri, 20 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Fri, 20 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three tanks were empty of water in five minutes!
पानी का खाली टैंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 सरकारी स्कूलों में अव्यवस्थाएं हावी हैं। कहीं बच्चे पानी के लिए तड़प रहे हैं तो कहीं पंखे न होने से गर्मी से बेहाल हैं। बृहस्पतिवार की सुबह अमर उजाला की टीम ने नगर के कई स्कूलों को दौरा किया तो समस्याएं उजागर हुईं। जीजीआईसी पहुंची टीम ने जब प्रधानाचार्या से जानकारी चाही तो उन्होंने बरगलाने की कोशिश की, लेकिन जब हालात का जायजा लिया तो असलियत सामने आ गई। 

हुआ यूं कि जीजीआईसी पहुंची अमर उजाला टीम को प्रधानाचार्या केडी माथुर ने बताया कि विद्यालय में तमाम व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। पानी की कोई कमी नहीं है। पेयजल लाइन में तो पानी नहीं आ रहा, लेकिन जल संस्थान का टैंकर स्कूल की टंकियों में पानी भर जाता है। अब भी स्कूल की तीनों टंकिया पानी से भरी हैं। टीम ने जब टंकी के पास जाकर देखा तो छात्राओं की प्यास बुझाने वाली टंकिया खुद प्यासी थीं। छात्राएं टंकी से खाली बोतल लेकर लौट रही थीं। कुछ छात्राएं एक शिक्षिका से पानी की बोतल देने की गुहार लगा रही थी। जब प्रधानाचार्या को हालात बताए तो उनका जवाब था कि टंकी का पानी अभी-अभी खत्म हुआ होगा।
विज्ञापन


-=----------------------
हास्टल में लग रहीं कक्षाएं
राजकीय इंटर कालेज रामनगर में बिजली, पानी तो है, लेकिन स्कूल वर्षों से हॉस्टल में चल रहा है। भवन की छत टपकती है। शिकायत के बावजूद अफसर भवन निर्माण की पहल नहीं कर पा रहे हैं। प्राधानाचार्य डा. एसपी मिश्र ने बताया हॉस्टल पुराना होने के कारण बरसात में कक्षा-कक्ष तालाब बन जाते हैं। उन्होंने बताया एक साल पहले विधायक अमृता रावत ने स्कूल की छत की मरम्मत के लिये पांच लाख रुपये की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-=----------------------
विद्युत केबिल काट ले जाते हैं अराजक तत्व
राजकीय प्राथमिक विद्यालय खताड़ी में अराजक तत्वों ने विद्युत केबिल काट डाली। जिससे बच्चे भीषण गर्मी में बिन पंखे के पढ़ने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापक मोहम्मद याकूब ने बताया स्कूल में चाहरदीवारी नहीं होने के कारण बाहरी लोग स्कूल में अराजकता फैलाते हैं। बताया कि अब तक 10 बार बिजली की केबिल लाकर लगा दी, लेकिन लोग फिर काट ले जाते हैं। उन्होंने बताया विद्यालय में चाहरदीवारी की मांग को लेकर कई बार अफसरों को पत्र लिखा गया है।
-=----------------
खेल का मैदान भी नहीं
क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी बदइंतजामी है। राजकीय इंटर कालेज गूलरघट्टी में खेल मैदान नहीं है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लखनपुर में मैदान है तो खेल का सामान नहीं है। प्राथमिक विद्यालय ऊंटपड़ाव में शिक्षक का अभाव है।

कोट  ====================
कई विद्यालयों में पानी, बिजली की समस्या है। जिन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिये उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। 
भाष्करानंद पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी
--------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed