फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three sealed garage and two buildings stopped

तीन गैराज सील और दो भवनों का निर्माण रुकवाया

Tue, 19 Apr 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 19 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three sealed garage and two buildings stopped
भवन निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गर्मी में पानी के संकट को देखते हुए निर्माण कार्यों और गैराजों में वाहनों की धुलाई पर रोक लगाने के डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में चेकिंग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन गैराज बंद करवा दिए, जबकि दो भवनों के निर्माण पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि अग्रिम आदेश तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा। पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ पानी का कनेक्शन बंद करवा दिया जाएगा।

गर्मी से नदियां सूखने लगी हैं। जिससे शहर में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो रही है। जिलाधिकारी ने पानी के संकट को देखते हुए पिछले शनिवार को निजी एवं सरकारी भवनों के निर्माण, सड़क निर्माण, डायरेक्ट लाइन से टल्लू पंप से पानी खींचने और गैराजों में वाहनों की धुलवाई पर रोक लगा दी। इसकी निगरानी के लिए टीम भी गठित की है। 
विज्ञापन


डीएम के आदेशों के बावजूद निर्माण कार्य और गैराजों में वाहनों की धुलवाई बंद नहीं होने की खबर को अमर उजाला ने 19 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में सघन चेकिंग की। इसमें नगर निगम और पुलिस कर्मी भी शामिल थे। टीम ने मोतीनगर में बागनाथ सर्विस सेंटर, आनंदपुर में नव दुर्गा सर्विस सेंटर और पाडलीपुर में राजेंद्र सिंह का सर्विस सेंटर बंद करवा दिया। यहां वाहनों की धुलवाई हो रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक मंडी के पास और निलियम कालोनी में भवन निर्माण कार्य बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि पानी के संकट के मद्देनजर सभी निर्माण कार्य बंद कर लें। पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ कनेक्शन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed