फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   three person arrested with smack

स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार 12 ग्राम स्मैक बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
three person arrested with smack
प्रतीकात्मक
बनभूलपुरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान तीन लोगों को 12.5 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। तीनों ने चप्पलों के सोल में स्मैक छिपाया था। पूछताछ में पता चला कि तीनों बहेड़ी से स्मैक लेकर आए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एसआई मनोज कुमार, एसआई संजीत कुमार राठौर, कांस्टेबल घनश्याम आर्या एवं एहसान फर्नीचर लाइन में गश्त कर रहे थे। इस बीच रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहे तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पाकेट से स्मैक नहीं मिलने पर पुलिस ने उनके चप्पलों को पलटा तो कलई खुल गई। तीनों चप्पल के सोल के अंदर स्मैक छिपाए थे। पुलिस ने तीनों से 12.5 ग्राम स्मैक बरामद की। पकड़े गए लोगों में इंदिरानगर बड़ी मस्जिद के पास रहने वाला रियासत, लाइन नंबर 17 मोहम्मद इरफान, इंदिरानगर निवासी मोहम्मद नसीम शामिल हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बहेड़ी के एजाज से स्मैक खरीदकर लाए थे। वे ट्रेन से उतरकर घर जा रहे थे। थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपियों को पहले भी पुलिस ने काउंसलिंग कर सुधारने की कोशिश की थी, लेकिन हर तीसरे दिन तीनों स्मैक खरीदने के लिए बहेड़ी चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed