फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three people, including a couple who returned from abroad, were kept in isolation

विदेश से लौटे दंपती समेत तीन लोगों को आईसोलेशन वॉर्ड में रखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three people, including a couple who returned from abroad, were kept in isolation
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। विदेश से लौटे तीन लोगों को खांसी जुकाम और गले में दर्द होने पर बेस अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने तीनों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए है।
विज्ञापन

हिम्मतपुर निवासी दंपती अमेरिका में अपने परिजनों से मिलकर एक सप्ताह पहले आए थे। दंपती को होम क्वारंटीन में रखा गया था, जबकि कुसुमखेड़ा निवासी एक व्यक्ति भी फ्रांस से लौटा था और उसे भी होम क्वारंटीन में रखा गया था। अमेरिका से आए दंपती में महिला मधुमेह रोग से पीड़ित है। महिला को आज खांसी के साथ ही कफ आने लगा। महिला और उसे पति का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया, जबकि फ्रांस से आए युवक के गले में दर्द होने पर उसका भी सैंपल लिया गया।
सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. डीएस पंचपाल ने बताया कि तीनों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। तीनों को मोटाहल्दू की टीम लेकर बेस अस्पताल आई थी। बताया कि बेस अस्पताल में तीन कोरोना संदिग्ध को आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली में फंसे कुमाऊं के 46 लोग रोडवेज बस से हल्द्वानी पहुंचे। सभी को मोतीनगर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में रोककर जांच की गई। इसके बाद सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत कुमाऊं के अन्य जगहों के 46 लोग दिल्ली में फंसे थे। बृहस्पतिवार को रोडवेज बस से देर रात सभी हल्द्वानी पहुंचे। सभी को सीधे मोतीनगर ले जाया गया। मोतीनगर में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और सीएमओ डॉ. भारती राणा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। समय-समय पर सभी का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed