फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three new parking lots will be built in the city

शहर में तीन नए पार्किंग स्थल बनेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three new parking lots will be built in the city
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। शहर में पार्किंग की समस्या का कुछ हद तक समाधान हो सकेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा में जनता बैंक्वेट हाल से तिकोनिया चौराहा तक नहर कवर कर पार्किंग बनाने, सिंधी चौराहे के पास सिंचाई विभाग की भूमि और सहकारिता विभाग की भूमि पर पार्किंग स्थल बनाना शामिल था, इसे लेकर शासन ने आदेश जारी किया है। शासनादेश में जिला विकास प्राधिकरण को अपने वित्तीय संसाधनों से घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह सिंधी चौराहा के पास सिंचाई विभाग की जमीन पर बेसमेंट पार्किंग और कांपलेक्स के निर्माण सीएम की घोषणा में शामिल था। इसे लेकर शासन के आवास अनुभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। इसमें उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को डीएम के साथ समन्वय करते हुए घोषणाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को कहा है। इस संबंध में शासन को अवगत कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

यह तीनों प्रस्तावित पार्किंग स्थल शहर के मुख्य जगह पर हैं। इनमें करीब चार सौ तक वाहन खड़े हो सकेंगे। इन्हें लेकर मैंने सीएम से मुलाकात की थी। यह कार्य सीएम की घोषणा में शामिल थे। अब योजनाओं के संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। इन योजनाओं के पूरा होने से पार्किंग की समस्या का समाधान होगा। - जोगेंद्र रौतेला, मेयर नगर निगम, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed