{"_id":"5f31acf58ebc3e9ff92c37df","slug":"three-more-covid-positive-women-died-in-sth-haldwani-news-hld392960772","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में तीन और कोविड पॉजिटिव महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में तीन और कोविड पॉजिटिव महिला की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में तीन और कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की मौत हो गई। तीनों महिलाएं ऊधमसिंह नगर की थीं। एसटीएच में 185 कोविड पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं।
काशीपुर निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रविवार को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया के साथ ही सांस लेने में बहुत अधिक तकलीफ हो रही थी। उनको आईसीयू में रखा गया था। देर रात लगभग एक बजे उनकी मौत हो गई। रुद्रपुर निवासी 35 वर्षीय महिला को भी रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको भी निमोनिया के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आईसीयू में डाक्टर ने उनको बचाने का पूरा प्रयास किया मगर इलाज के दौरान आज सुबह लगभग सवा छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
किच्छा निवासी 40 वर्षीय महिला को आज दोपहर तीन बजे एसटीएच में भर्ती कराया गया। महिला को डायबिटीज के साथ ही निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत थी। शाम साढ़े छह बजे आईसीयू में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि 28 मरीज आइसोलेशन में हैं। 40 की हालत बहुत गंभीर है। इनमें 32 पॉजिटिव और 8 संदिग्ध मरीज शामिल हैं।