फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three including student union president sued

छात्रसंघ अध्यक्ष सहित तीन पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three including student union president sued
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने एक रेस्टोरेंट के सामने युवक को पीट और उसकी कार में तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हैड़ागज्जर निवासी शुभम कांडपाल कार से जगदंबानगर स्थित एक रेस्टोरेंट में गया था। आरोप है कि रेस्टोरेंट से निकलने समय छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी, नीरज दानी और राकेश पांडे ने शुभम पर हमला कर दिया। इस दौरान अन्य लोग जमा हो गए। हमलावरों ने शुभम की कार में तोड़फोड़ भी की। इस मामले में पुलिस ने धारा 323,504,506,427 के तहत छात्रसंघ अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट की घटनाएं हुई हैं। जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट सहित अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। इधर, आरोपी राहुल धामी का कहना है कि शुभम के साथ उसकी बहस हुई थी। मारपीट की घटना नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed