फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three hours of torrential rain wreaked havoc

तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three hours of torrential rain wreaked havoc
बोहराकून में भारी मात्रा में सड़क पर आए मलबे को हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : BHIMTAL
नैनीताल/भीमताल/रामनगर। शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश से पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ गई जबकि मैदानी इलाकों में लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। भीमताल में तीन घंटे थक हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से एक गोशाला ध्वस्त होने से गाय की मौत हो गई। दो मवेशी घायल हो गए। एक स्कूल के पास भारी मात्रा में मलबा आने से स्कूली बच्चे दो घंटे तक फंसे रहे। बाद में जेसीबी से मार्ग खोलकर बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद नैनीताल में मौसम के मिजाज बिगड़ गया। कुछ देर बारिश हुई और शाम को तेज हवाएं चलीं। तापमान में गिरावट से ठंड महसूस ही। लोगों ने जैकेट और स्वेटर निकाल लीं। लगभग बीस मिनट तक बारिश होने से ठंड में इजाफा हो गया। भीमताल में दोपहर एक बजे से चार बजे तक मूसलाधार बारिश हुई और ओले गिरे। कुआंताल में विशन राम की गोशाला के ऊपर से भारी मात्रा में पहाड़ी से आया मलबा घुस गया। जिससे गोशाला में एक गाय मर गई और दो जानवर घायल हो गए। बोहराकून स्थित मल्लिकार्जुन स्कूल के पास भारी मात्रा में आया मलबा स्कूल परिसर और सड़क पर भर गया। इससे दो घंटे तक सड़क बंद होने से स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग फंसे रहे। ग्राम प्रधान जया बोहरा ने जेसीबी की मदद से सड़क खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि गोशाला में मलबा आने की सूचना पर सभासद दीपक कुमार आर्य और नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर गोशाला में दबे मवेशियों को निकाला। चनौतिया ने प्रशासन से पीड़ित विशन राम को मुआवजा देने को कहा है। चनौतिया ने आरोप लगाया कि भीमताल क्षेत्र की पहाड़ियों में बाहरी लोगों की ओर से मानकों के विपरीत जेसीबी से पहाड़ी का कटान किया जा रहा है और जिसका मलबा सड़क और नालों के ऊपर फेंका जा रहा है। बरसात में यह मलबा लोगों के घरों और गोशालाओं में घुसने से कहर बरपा रहा है। चनौतिया ने कहा कि वह पूर्व में भी प्रशासन से मलबा फेंकने वालों और बिना अनुमति के पहाड़ी का कटान करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बोहराकून प्रधान जया बोहरा ने बताया कि दोपहर दो बजे मल्लिकार्जुन स्कूल के पास बादल फटने जैसी घटना हुई। भारी मात्रा में आया मलबा स्कूल परिसर और सड़क पर फैल गया। जिस समय मलबा आया उस समय स्कूल में बच्चे थे लेकिन गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ। जेसीबी की मदद से दो घंटे बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया। इधर, भवाली, धारी, गरमपानी, चाफी, रामगढ़, मुक्तेश्वर क्षेत्र में आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। अलचौना के किसान लोकेश वर्मा, आनंदमनि भट्ट, रामगढ़ के हरेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद बिष्ट ने बताया कि शनिवार को बारिश होने से फसलों को नमी मिलने से उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि बारिश से जिनको भी नुकसान हुआ है उनको मुआवजा दिलाया जाएगा। तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी में हो रहे कटान से आए मलबे को हटाने के लिए एलडीए से कहा जाएगा। रामनगर में (नैनीताल)। कई दिनों से लगातार चढ़ते पारे के बाद शनिवार देर शाम हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। झमाझम हुई बारिश से रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में राहत महसूस की है।

भीमताल के कुआंताल में मकान में आया मलबा। संवाद

भीमताल के कुआंताल में मकान में आया मलबा। संवाद- फोटो : BHIMTAL

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed