फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three-day Chief Justice Cup golf tournament begins

Nainital News: तीन दिवसीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Three-day Chief Justice Cup golf tournament begins
राजभवन गोल्फ क्लब में पहला चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट शुरू।
नैनीताल। राजभवन गोल्फ क्लब में पहला चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट शनिवार से शुरू हो गया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दिल्ली, जयपुर और लखनऊ समेत विभिन्न शहरों के 50 से अधिक गोल्फर ने हिस्सा ले रहे हैं। अंतिम टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा के लिए 20 खिलाड़ियों को चुना गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ऑफ नैनीताल के सहयोग से राजभवन गोल्फ क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य गोल्फिंग सुविधाओं को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों और न्यायिक पेशे से जुड़े लोगों के पारिवारिक सदस्यों सहित पूरे देश के गोल्फरों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता में सुपर वेटरन्स (75 और उससे अधिक) चार खिलाड़ी, वेटरन्स (65-75 वर्ष) छह खिलाड़ी, सामान्य श्रेणी 20 खिलाड़ी, महिला श्रेणी तीन खिलाड़ी, जूनियर गोल्फर्स (15-18 वर्ष) पांच खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में न्यायिक अधिकारियों और बार सदस्यों के लिए कोचिंग क्लिनिक की सुविधा भी दी गई जिसका आयोजन आरबीजीसी के गोल्फ कैप्टन कर्नल विवेक भट्ट और उनकी टीम ने किया। इस मौके पर पंकज पालीवाल, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed