फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three covid positive patients died in STH

एसटीएच में तीन कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three covid positive patients died in STH
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत हो गईं। इनमें शहर के प्रसिद्ध नेत्ररोग विशेषज्ञ की पत्नी भी शामिल हैं। एसटीएच में कोरोना पॉजिटिव कुल 252 भर्ती हैं। आइसोलेशन में 22 को रखा हैं, जबकि 102 की हालत गंभीर हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ की पत्नी को कोरोना होने के कारण 15 अगस्त को भर्ती कराया गया था। उनकी हालत शुरू में काफी गंभीर थी। प्लाज्मा थैरेपी देने के बाद सेहत में कुछ सुधार हुआ था। इनका बेटा एसटीएच के नेत्र रोग विभाग में ही असिस्टेंट प्रो. के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ की पत्नी की मौत हो गई। हालांकि एक दिन पहले उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव हो गई थी।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ की, उनका बेटा, बहू और बेटे के बच्चे कोविड पॉजिटिव आए थे। सभी को इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया था। 35 वर्षीय धारी निवासी 26 अगस्त को भर्ती हुआ था। शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरीज कोविड पॉजिटिव होने के साथ ही निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत होने को लेकर भर्ती हुआ था। रुद्रपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को दो सितंबर को भर्ती कराया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शुक्रवार को उक्त तीन लोगों की मौत हुई। बताया कि 102 गंभीर मरीजों में 100 को ऑक्सीजन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed