फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three children were bitten by dogs in Banbhoolpura haldwani

Haldwani News: कुत्तों ने तीन बच्चों को काटा...दो एम्स रेफर, एक किशोर का एसटीएच में चल रहा इलाज

Mon, 28 Apr 2025 02:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Apr 2025 02:09 PM IST
सार

बनभूलपुरा में तीन बच्चों को अचानक कुत्तों ने काट लिया। कुत्तों ने बच्चों के गले, चेहरे, गाल, कान और जबड़े पर घाव बना दिए। परिजन बच्चों को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने दो बच्चों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Three children were bitten by dogs in Banbhoolpura haldwani
dog attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ने लगा है। रविवार को बनभूलपुरा के नई बस्ती क्षेत्र में गली में खेल रहे तीन बच्चों को अचानक कुत्तों ने काट लिया। कुत्तों ने बच्चों के गले, चेहरे, गाल, कान और जबड़े पर घाव बना दिए। परिजन बच्चों को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने दो बच्चों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के अनुसार घायलों में पांच साल की मासूम और 13, 14 वर्ष के किशोर हैं। मासूम बच्ची और 14 वर्षीय किशोर की त्वचा पर गहरे जख्म होने के कारण उसे प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता है। ईएनटी और सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने परिजनों को प्लास्टिक सर्जरी की राय दी और हायर सेंटर रेफर किया है। वहीं 13 वर्षीय किशोर का एसटीएच में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


वहीं बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से लावारिस कुत्तों को शहर से बाहर भेजने और बंधियाकरण की मांग उठाई है। इससे पहले शुक्रवार को रामपुर रोड निवासी एक किसान के बेटे की बिल्ली के काटने से मौत हो गई थी। मासूम को एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed