फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   three caught.

नकली सोना गिरवी रखने आए तीन लोग ज्वैलर्स ने पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
three caught.
किच्छा कोतवाली में नकली सोना दिखाते ज्वैलर्स। - फोटो : KITCHHA
सिद्दू गली में सुनार की दुकान पर नकली सोना गिरवी रखने आये दंपति और उनके एक साथी को दुकानदार ने दबोच लिया। तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बाद में पता चला कि महिला छह दिन पहले भी एक सुनार से 25 हजार रुपये उधार ले जा चुकी है।
विज्ञापन

सिद्दू गली स्थित सुनार की दुकान पर बुधवार देर शाम एक महिला और दो पुरुष सोना गिरवी रखने आये तो दुकानदार को सोना नकली होने का शक हुआ। उसने जब जांच की तो वह नकली निकला। उसने तीनों लोगों को पकड़ लिया। इस बीच नकली सोना गिरवी रखने आई महिला की जानकारी अन्य सुनारों को हुई तो कई दुकानदार मौके पर पहुंच गए। इस बीच बोरिंग गली के एक सर्राफ भी वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला को पहचान लिया। बताया कि इस महिला से उन्होंने एक हार छह दिन पहले 25 हजार रुपये में गिरवी रखा है। शक होने पर उन्होंने अपनी दुकान जाकर जब गांठ की जांच की तो सोने का हार नकली निकला।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस टीम पहुंच गई और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक सर्राफ से जुड़े कारोबारियों की कोतवाली में भीड़ लग गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी सिरौली क्षेत्र के हैं जिनमें दो पति-पत्नी हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति उनका पड़ोसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed