{"_id":"5e260b178ebc3e4b303c8aa9","slug":"three-arrested-for-defrauding-to-double-the-currency-by-printing-notes-haldwani-news-hld370357033","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट छापकर दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट छापकर दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफत में आरोपी युवक धीरज सिंह कुश्वाहा।
- फोटो : CHORGALIA
हल्द्वानी। नोट छापकर दोगुने करने का लालच देकर नैनीताल के युवक से 55 हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन युवकों को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से एक जाली मशीन और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। युवकों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेजा है।
काठगोदाम थाने में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मूल रूप से चंपावत का रहने वाला आनंद सिंह मल्लीताल, नैनीताल में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले तल्लीताल में नौकरी करने वाले मुरादाबाद निवासी दलीप सिंह ने मशीन से नोट दोगुने करने का झांसा देकर आनंद से 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। रुपयों की व्यवस्था करने के लिए आनंद ने अपनी आल्टो कार 60 हजार रुपये में बेची थी। इसमें दलीप के दो और साथी मुरादाबाद निवासी सिफत खान और मोनिस भी शामिल थे।
आनंद ने काठगोदाम थाने में मामले की तहरीर सौंपी। काठगोदाम थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए टीम गठित कर रविवार शाम को भीमताल तिराहे से अनवार नगर, गली नंबर 10 बाग सैजादी, थाना कटघर मुरादाबाद यूपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई दान सिंह मेहता, दिनेश चंद्र पंत, कांस्टेबल रतन सिंह, कुंदन सिंह चंदन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्राहक बनकर ठगों को घेरा
ठगी का शिकार हुआ आनंद जब अपने पैसे लेने मुरादाबाद पहुंचा तो दलीप और उसके साथियों ने उसे मशीन खराब होने और उसे ठीक कराने के लिए और ग्राहक खोजने को कहा। दलीप ने काठगोदाम थाना पुलिस को यही बात बताई जिस पर एसओ नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राहक बनकर दलीप और उसके साथियों को मुरादाबाद से बुलाकर धर दबोचा।
और तरीकों से भी ठगी करने का अंदेशा
आनंद को दलीप और उसके साथियों ने नोट छापकर दोगुने करने का लालच देकर ठगा था लेकिन पुलिस ठगों के पास बरामद सामान से कुछ और तरीके से भी उनके द्वारा लोगों को ठगने का अंदेशा जता रही है। ठगों के पास से पुलिस ने एक फर्जी मशीन के साथ ही पैर में पहने जाने वाले 16 बिछुए, सात पायल, आधा लीटर टिंचर और एक-एक रुपये के 16 सिक्के बरामद किए हैं।