फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Threatened with the CBI, retired teacher escapes cyber fraud.

Nainital News: सीबीआई का डर दिखाया, सेवानिवृत्त शिक्षक साइबर ठगी से बचे

Fri, 24 Apr 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 24 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Threatened with the CBI, retired teacher escapes cyber fraud.
रामनगर। ग्राम मंगलार में एक सेवानिवृत्त शिक्षक साइबर ठगों के झांसे में आने से बाल-बाल बच गए। ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट की कोशिश की जिसमें वह नाकाम रहे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरेली के लॉ कॉलेज से 2024 में सेवानिवृत्त हुए डॉ. प्रदीप कुमार को 21 अप्रैल को उनकी मेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल मिला। यह मेल कथित तौर पर सीबीआई अधिकारी द्वारा भेजा गया था जिसमें उन पर कई आरोप लगाते हुए डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी गई थी। डॉ. कुमार ने तुरंत अपने एक छात्र से संपर्क किया जो सीबीआई में कार्यरत है। छात्र से मिली जानकारी के बाद उन्हें पता चला कि यह मेल फर्जी था। इसके बाद उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि डॉ. प्रदीप कुमार की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल में दर्ज हो गई है। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की गहन जांच के लिए एक जांच अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed