फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Threat. self immolation. sub tehsil opened. Ramgarh.

Nainital News: रामगढ़ में उप तहसील न खोलने पर आत्मदाह की चेतावनी

Mon, 12 May 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 12 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Threat. self immolation. sub tehsil opened. Ramgarh.
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक सप्ताह में रामगढ़ में उप तहसील नहीं खोलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। समिति के देवेंद्र मेर, गणेश आर्य और पुष्कर नयाल ने कहा कि प्रशासन ने 15 दिनों में उप तहसील खोलने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक उप तहसील नहीं खुल पाई है। गणेश आर्य ने बताया कि एक महीने पहले 9 सूत्रीय मांगों को लेकर रामगढ़ के ब्लॉक परिसर में आमरण अनशन किया था। अनशन में रामगढ में उप तहसील खोलने, विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण, कोल्ड स्टोर, मंडी खोलने समेत अन्य समस्याएं थी। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को बैठक कर अधिकारियों ने 15 दिनों के अंदर ब्लॉक परिसर में उप तहसील खोलने और अन्य मांगे पूरी करने के आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में उप तहसील न खोलने पर समिति के सदस्यों की ओर से आत्मदाह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed