{"_id":"699b589b6cc5f93e750daac1","slug":"those-caught-throwing-garbage-will-be-fined-rs-10000-nainital-news-c-418-1-shld1006-4125-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर लगेगा दस हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर लगेगा दस हजार का जुर्माना
Mon, 23 Feb 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव के पंचायत घर में रविवार को प्रधान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खुले में कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर दस हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए दस बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रधान ने कहा कि गांव को साफ और स्वच्छ रखने के साथ प्लास्टिकमुक्त गांव बनाया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कुल्याल ने कहा कि क्षेत्र के होटल, होम स्टे संचालकों और बाहरी लोगों के साथ बैठक कर स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की जाएगी। इस दौरान प्रधानाचार्य बालम सिंह रैक्वाल, दयानंद त्रिपाठी, किशोरी शर्मा, सुरेंद्र कुल्याल, मदन मोहन कुल्याल, कुंवर बिष्ट, त्रिलोक सिंह कुल्याल, कमल कुल्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन