फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This was known only to host

ऐसे तो जानी ही थी मेजबानी

Wed, 20 Sep 2017 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 20 Sep 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
This was known only to host
ऐसे तो जानी ही थी मेजबानी - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड सरकार और खेल निदेशालय बिना जमीनी हकीकत परखे ही राष्ट्रीय खेल कराने का दावा कर रहा था, जिसका ढोल एक झटके में ही गोवा के हामी भरते ही फूट गया। ऐसा नहीं भारतीय ओलंपिक संघ ने उत्तराखंड को मौका नहीं दिया। भले ही यह मौखिक रूप से दिया गया, लेकिन इसे भुनाने की कोशिश प्रदेश सरकार की ओर से नहीं की गई।

विज्ञापन


अगर समय से पहले सारी तैयारियों को पूरा करके उसकी प्रस्तुति बेहतर तरीके से भारतीय ओलंपिक संघ के समक्ष की जाती तो निश्चित ही उत्तराखंड में 2018 में खेल होते।
विज्ञापन


गौलापार में 192 करोड़ की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का काम जुलाई में पूरा होना था। लेकिन खेल विभाग की लापरवाही और निर्माण एजेंसी की लेटलतीफी के कारण अभी तक सिर्फ क्रिकेट स्टेडियम ही बन पाया है। अभी स्वींमिग पूल, इंडोर स्टेडियम, बास्केटबॉल कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग का काम अब तक अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं बन रहे फुटबॉल ग्राउंड को अभी तक जमीन ही आवंटित नहीं हो पाई है। फुटबाल को छोड़कर अभी इंडोर स्टेडियम पूरा होने पर चार महीने और लग सकतेे हैं। में बुनियादी सुविधाएं तो दूर कोच की नियुक्ति तक नहीं हो पाई है।

न ही अंतराष्ट्रीय स्टेडियम बनकर तैयार हुआ है। ऐसे में उत्तराखंड के हाथ से राष्ट्रीय खेल जाने ही थे। फर्ज कर लिया कि 2018 में ही उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल होते तो क्या होता वह भी उस स्थिति में जब खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षकों तक भर्ती अब तक नहीं हो पाई है।

ऐसे में तय था कि उत्तराखंड के खिलाड़ी अन्य राज्यों के मुकाबले मेडल जीतने के लिए जूझते ही नजर आते, नतीजतन पदक तालिका में उत्तराखंड का नाम खोजना ही पड़ता।

हल्द्वानी मिनी स्टेडियम का काम भी अधूरा

राष्ट्रीय खेलों के कुछ मैच हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में भी होने हैं लेकिन इसका काम भी समय सीमा समाप्त होने के तीन माह बाद भी कछुआ रफ्तार से ही चल रहा है। यहां अब तक 80 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है जबकि इसे जून में पूरा हो जाना था। यह स्टेडियम 14.35 करोड़ रुपये से बनना था।

इस स्टेडियम में बैडमिंटन के चार कोर्ट, टेबल टेनिस के चार कोट, जिम, स्कॉश के तीन कोर्ट, एक हजार सीट का पवेलियन और छात्रावास बनना था। इसमें से छात्रावास, स्कॉश और जिम बनकर तैयार है। बाकि में काम चल रहा है।


अक्टूबर माह होने वाले खेल महाकुंभ कहां होंगे

खेल निदेशालय अक्टूबर माह में खेल महाकुंभ मनाने जा रहा है। ऐसे में इस महाकुंभ पर ही प्रश्नचिह्न उठने लग गए हैं। आखिर बिना बुनियादी सुविधाएं और कोचों के महाकुंभ कहां और कैसे होंगे। इस महाकुंभ से हमारे खिलाड़ियों को क्या फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed