फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This traffic is not going to improve with Mike's warning

Nainital News: चौराहा लाइव- मुखानी चौराहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
This traffic is not going to improve with Mike's warning
हल्द्वानी। दिन मंगलवार। स्थान-मुखानी चौराहा। समय दोपहर बाद 4:00 बजे। इस वक्त दिन की चिलचिलाती धूप का असर कम होने के साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ गई और पैदल लोगों की आवाजाही भी चौराहे पर ज्यादा दिखने लगी। अव्यवस्थित यातायात के बीच चौराहा पार कर पाना राहगीरों के लिए टेड़ी खीर हो गया। लेकिन यातायात को नियंत्रित करने के लिए दूर-दूर तक न तो पुलिस वाले नजर आए और न ही होमगार्ड।
विज्ञापन


4:10 बजे कालाढूंगी की ओर से सवारियां लेकर आया ई-रिक्शा कॉलटेक्स रोड के कट पर खड़ा हो गया, कुछ सवारियां उतारीं। तभी चालक बाजार-बाजार की आवाज लगाते हुए सवारियां खोजने लगा। इसी बीच पास के खंभे पर लगे माइक से चेतावनी दी गई कि नीले रंग का यह टुकटुक जो रोड पर खड़ा है, इसे यहां से हटाएं। आवाज सुन ई-रिक्शा वाला आगे बढ़ जाता है। एनाउंसमेंट सुन पास में खड़े अन्य रिक्शे वाले भी वहां से चले गए। यह चेतावनी पुलिस कंट्रोल रूम से दी गई थी। मगर 4:20 बजे कालाढूंगी की ओर पंत फार्मेसी के सामने पांच ई रिक्शा, कॉलटेक्स की ओर जाने वाली सड़क पर प्राचीन शिव मंदिर के सामने छह ई-रिक्शा लाइन से खड़े हो गए। इनके चालक आवाज लगाते हुए सवारियां खोजने लगे। इन ई-रिक्शों के कारण यातायात कई बार बाधित हुआ।
विज्ञापन


4:35 बजे लाल रंग का एक ई-रिक्शा क्रियाशाला की ओर से सवारियां लेकर आया और दुर्गा माता मंदिर के सामने सड़क के बीचोबीच खड़े होकर सवारी उतारने लगता है। सवारी से किराया मिलने के बाद रिक्शा आगे बढ़ गया। फिर 4:45 बजे चौराहे पर एकाएक वाहनों की आवाजाही बढ़ने लगी और रुक-रुककर जाम की स्थिति बनती रही। साफ हो गया कि सिर्फ माइक से चेतावनी देने से यहां मामला बनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed