फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This time the Char Dham Yatra will be even better: Khanduri

इस बार की चार धाम यात्रा होगी और बेहतर: खंडूड़ी

Tue, 29 Apr 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 29 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
This time the Char Dham Yatra will be even better: Khanduri
ऋतु खंडूरी।संवाद
नैनीताल। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की आमद और यातायात दबाव के अनुरूप कार्ययोजना तय की जा चुकी है। लिहाजा इस बार की यात्रा और बेहतर होगी। पर्यटक स्थलों की सुविधाओं में लगातार विकास हो रहा है। प्राथमिकता के आधार पर पर्यटन से संबंधित समस्याएं दूर की जा रही हैं। सरकार पूरे प्रदेश में धार्मिक व अन्य पर्यटन की संभावनाओं के अनुरूप विकास कर रही है।
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत मंदिरों के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पीक सीजन में कार्य के सवाल पर कहा कि संरचना विकास में थोड़ी बहुत दिक्कत दीर्घकालिक सुविधा के लिहाज से नजरअंदाज की जानी चाहिए। कैंची व नैनीताल में वाहन दबाव व मुख्य अवसरों पर समस्याओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए जा रहे हैं। पार्किंग की भी तात्कालिक व दीर्घकालिक योेजनाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विस के तदर्थ कर्मचारियों के सवाल पर विस अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय आदेश के क्रम में ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। सभी विभागों में रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने तथा लगभग 15 वर्ष से कार्य कर रहे आउटसोर्स के भविष्य के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि शासन की ओर से सभी पक्षों पर विचार कर नियमों के अनुरूप यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
नैनीताल। विस अध्यक्ष ने यहां राज्य अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, दायित्वधारी शांति मेहरा, दया बिष्ट, अमृता शाह, दीपिका बेनीवाल, प्रेमा अधिकारी, कविता त्रिपाठी, राधा कोलिया, कविता गंगोला, अरुण कुमार, आशीष बजाज, विमल जोशी, विजय कुमार, मनोज जगती, भागवत सियाल, विकास जोशी, अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, सह संयोजक आशीष बजाज, विकास, आनंद बिष्ट, नवीन जोशी, राहुल नेगी, मनोज, शैलेश बिष्ट, युवराज, प्रेम अधिकारी, दीपिका बनवाल, विक्रम राठौर, भगवत रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed