फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This time on Dhanteras wonderful sum of money rain

धनतेरस पर इस बार धनवर्षा का अद्भुत योग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
This time on Dhanteras wonderful sum of money rain
हल्द्वानी। धन्वंतरि जयंती यानी धनतेरस पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस पर भौम प्रदोष भी होगा। साथ ही 11:30 बजे के बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के बाद हस्त नक्षत्र से धन वर्षा का अद्भुत योग बन रहा है जो देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। धनतेरस को सायंकाल गणेश, लक्ष्मी पूजन 5:50 से 8:20 तक उत्तम फलदायी होगा।
विज्ञापन

यह है मान्यता
हल्द्वानी। इस दिन सायंकाल में दक्षिण दिशा में यमराज का पूजन किया जाता है। दीपदान करने से यमराज प्रसन्न होते हैं और समस्त रोग-शोक व्याधियों का नाश करते हैं। लक्ष्मी माता की प्रसन्नता के लिए और दरिद्रता दूर करने के लिए झाड़ू भी खरीदा जाता है। माना जाता है कि इस दिन घर पर नई वस्तु लाने से वह तेरह गुना अधिक लाभ देती है। ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी के अनुसार राशियों के अनुसार अलग-अलग वस्तु खरीदने का फल मिलता है।
विज्ञापन

किस राशि के लिए क्या खरीदना शुभ
मेष - स्वर्ण आभूषण वस्त्र, नया वाहन
वृष - चांदी के बर्तन, रसोईघर का सामान
मिथुन - तांबे पीतल के बर्तन और नया वाहन
कर्क - चांदी, सोने के आभूषण, कृषि सामान
सिंह - सोना, तांबा, फर्नीचर और वाहन
कन्या -वस्त्र, सोना, जमीन
तुला - सोना, वाहन, रसोईघर का सामान
वृश्चिक सोना, चांदी, बर्तन, फर्नीचर
धनु - सोना तांबा, खाद्य पदार्थ, लोहे का सामान, अंगूठी
मकर - कृषि उपकरण, बिजली का सामान, सोने के आभूषण
कुम्भ - सोना, चांदी, बर्तन, फर्नीचर और वाहन।
मीन: सोना,चांदी, बर्तन, फर्नीचर, वाहन, रसोईघर का सामान, वस्त्र।
व्यापारी वर्ग के लिए शुभ संकेत
ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है जो व्यापारी वर्ग के लिए बहुत ही शुभ फल करेगा। इसी दिन भौम प्रदोष व्रत और सायंकाल में यम दीपदान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed