फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This time in Holi, the ancient tradition of Kumaon Holi will be seen.

Nainital News: इस बार होली में कुमाऊं होली की देखने को मिलेगी प्राचीन परंपरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
This time in Holi, the ancient tradition of Kumaon Holi will be seen.
हल्द्वानी। बसंत और फाग का महीना रंगोत्सव और फागोत्सव का महीना माना जाता है। कुमाऊं की विलुप्त हो रही समृद्धशाली गायन परंपरा को जीवंत बनाने और भावी पीढ़ी को सिखाने का संकल्प महिला संगठनों ने लिया है। होली का आयोजन करा रहीं महिलाओं और संगठनों का कहना है कि वे होली जैसी गौरवशाली परंपरा को अपने अतीत से जोड़ते हुए भावी पीढ़ी को इससे रूबरू कराएंगे। इस बार होली में कुमाऊं होली की प्राचीन परंपरा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

पहाड़ में पारंपरिक होलियां होती हैं
इसमें बुजुर्ग लोग गाते थे, स्वांग का आयोजन होता था जिससे स्वस्थ मनोरंजन की परंपरा बनी रहती थी। वर्तमान में कहीं कहीं फूहड़ता आ चुकी है। इसे दूर करने का काम महिलाएं ही कर रही हैं। 2003 से होली का आयोजन कर रही हूं जिसमें छह-सात संगठन की करीब 300 से अधिक महिलाएं होली गायन में भागीदारी करती हैं। सभी महिलाओं का मानना है कि हमें युवा पीढ़ी को इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है इसीलिए होली गायन में महिलाएं अपने बच्चों को भी आगे ला रही हैं।
विज्ञापन

महिलाएं होली तो काॅपी कर ही रही हैं साथ ही परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। हमने अब युवा पीढ़ी को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। हम अपने बच्चों को क्या सिखा रहे हैं, यह दिखाना है। होली आयोजनों में महिलाओं के साथ युवतियों और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए सभी महिला संगठनों और महिलाओं से भी अपील कर रहे हैं कि वह त्योहारों से जुड़ी परंपराओं में अपने बच्चों को भी शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed