फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thieves ransacked two houses in Dina of Halduchaur

Nainital News: चोरों ने हल्दूचौड़ के दीना में दो घरों को खंगाला

Mon, 28 Apr 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 28 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked two houses in Dina of Halduchaur
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। चोरी की दो घटनाओं में चोरों ने दो बंद घरों के ताले तोड़ दिए। दोनों ही घरों के लोग अलग-अलग विवाह समारोह में पिथौरागढ़ गए हुए थे।
विज्ञापन

दीना निवासी खुशाल सिंह कोरंगा का परिवार 23 अप्रैल को पिथौरागढ़ शादी में गया था। देखरेख के लिए उन्होंने पड़ोस में रहने वाली गीता कोरंगा को कहा था। रविवार को गीता कोरंगा खुशाल सिंह के घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा था। घर के भीतर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। गीता कोरंगा ने बताया कि रोज शाम को वह यहां आ रही थीं। 26 अप्रैल को भी देर सायं घर पर आई थी, सब ठीक था। रविवार को आई तो ताला टूटा था। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना खुशाल सिंह कोरंगा की पत्नी को पिथौरागढ़ दे दी गई है। उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान की जानकारी मिल पाएगी।

इधर दीना गांव में ही भगवान सिंह कोरंगा की पत्नी प्रेमा कोरंगा शादी में जाजरदेवल पिथौरागढ़ गईं थीं। रविवार को देर सायं घर पहुंचीं तो मेन गेट का ताला टूटा था। भीतर देखा तो सारा सामान बिखरा था। पूर्व प्रधान पूरन जोशी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गनीमत रही कि महिला ने मंगलसूत्र, अंगूठी, नाक की फुल्ली समेत 7 हजार की नकदी एक थैले में दीवान बैड के नीचे रखी थी, जो कि चोरों के हाथ नहीं लगी। हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed