फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thieves in the night, police took the statue from Chamoli

चमोली से मूर्ति चोरों को रात ही ले गई पुलिस 

Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

रामनगर। तीन मूर्तियां और चांदी के कुछ छत्र के साथ पकड़े गए तीनों नेपालियों को चमोली पुलिस देर रात ही यहां से ले गई। बता दें कि शनिवार देर शाम रोडवेज अड्डे पर तीन नेपाली संदिग्ध अवस्था में बैठे थे। तभी रोडवेज परिसर में चेंकिंग के लिए पुलिस पहुंच गई। इस पर एक नेपाली पुलिस को देखकर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर अन्य नेपालियों की भी चेकिंग की। उनके सामान में तीन मूर्तियों के अलावा चांदी के कुछ छत्र बरामद हुए।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि यह उन्होंने चमोली के किसी मंदिर से चुराए हैं। सीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि इसकी सूचना चमोली पुलिस को दे दी गई थी, जो शनिवार की रात ही उन्हें यहां आकर आरोपियों को ले गई। मामले में चमोली में ही चोरी का मुकदमा दर्ज था, इसलिए कार्रवाई और खुलासा भी चमोली पुलिस ही करेगी। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed