{"_id":"5999f2d94f1c1beb258b488c","slug":"thieves-discovered-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने घर खंगाला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने कर अधिकारी का घर खंगाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। चोरों ने फ्रेंड्स कॉलोनी शंकरपुर भूल निवासी राज्य कर अधिकारी का घर खंगाल दिया। चार खिड़की की ग्रिल निकालकर घर में घुसे। वहां कोई कीमती वस्तु नहीं मिली। इसलिए किचन में रखा दही खाकर चोर भाग गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सचल दल के राज्य कर अधिकारी मो. यासिर यहां तेलीपुरा रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार रात सभी परिजन घर में सोए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर में बने स्टोर के कमरे की ग्रिल निकाल ली और अंदर घुसकर स्टोर में रखा एक संदूक, तीन बैगों को खंगाल दिया। इसके बाद किचन में रखे दही के दो डब्बे खाकर उसी रास्ते से चले गए। रोज की तरह यासिर रविवार की सुबह पांच बजे नमाज पढ़ने गए थे। लौटने पर घर के बाहर एक बैग रखा देखा।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करने पर सबके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घर के स्टोर में जाकर देखा तो स्टोर की खिड़की से ग्रिल निकली थी और वहां रखा संदूक, दो बैग का सारा सामान बिखरा था। चोरों ने किचन में जाकर दही खाकर दो डब्बे वहीं फेंक दिए और उसी रास्ते फरार हो गए। गृहस्वामी ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एसआई चेतन रावत ने बताया कि घर में चोरी का प्रयास हुआ लेकिन चोरी कुछ नहीं हुआ। फिर भी चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन