{"_id":"5e4c424c8ebc3ef29d3f2cec","slug":"thief-ran-away-with-13-000-rupees-from-a-girl-who-went-to-the-bank-haldwani-news-hld3741678189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक गई युवती से 13 हजार रुपये लेकर भागा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक गई युवती से 13 हजार रुपये लेकर भागा चोर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। नारीमन चौराहे पर स्थित बैंक में पैसा जमा करने गई युवती को मदद का झांसा देकर एक ठग ने 13 हजार रुपये लूट लिए। युवती ने घटना की जानकारी काठगोदाम चौकी पुलिस को दी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक युवक की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
काठगोदाम बाईपास की रहने वाली शाहजहां ने मूंगफली बेचकर 25 हजार रुपये जोड़े थे। सोमवार को वह बैंक में पैसा जमा करने के लिए गई थी। शाहजहां को बैंक का फॉर्म भरना नहीं आता था। इसी बीच एक युवक ने मदद करते हुए फॉर्म भरना शुरू कर दिया। शाहजहां ने 25 हजार रुपये निकालकर डेस्क पर रख दिए।
युवक ने चालाकी से पैसों को नीचे गिरा दिया और उसमें से 13 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। जब शाहजहां ने पैसे गिने तो उसे चोरी का अहसास हुआ। चौकी प्रभारी डीएस मेहता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक युवक की तस्वीर सामने आई है। आशंका है कि घटना में स्थानीय युवक शामिल हो सकता है। युवती से तहरीर मांगी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।