{"_id":"6549e220894d677489098633","slug":"there-will-be-video-recording-of-polling-stations-in-student-union-elections-in-haldwani-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव: मतदान केंद्रों की होगी विडियो रिकॉर्डिंग, कैमरों से हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव: मतदान केंद्रों की होगी विडियो रिकॉर्डिंग, कैमरों से हो रही निगरानी
Tue, 07 Nov 2023 12:38 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:38 PM IST
सार
एमबीपीजी कॉलेज के प्रत्याशियों और छात्रों ने मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताई थी और मतगणना स्थल की विडियो रिकॉर्डिंग करने की मांग महाविद्यालय प्रशासन और छात्र संघ चुनाव प्रभारी से की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमबीपीजी कॉलेज में हो रहे छात्र संघ चुनाव में पहली बार सभी मतदान केंद्रों की विडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। 15 मतदान केंद्रों में निगरानी के लिए 15 कैमरे लगाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज के प्रत्याशियों और छात्रों ने मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताई थी और मतगणना स्थल की विडियो रिकॉर्डिंग करने की मांग महाविद्यालय प्रशासन और छात्र संघ चुनाव प्रभारी से की थी।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की मांग पूरी करते हुए सभी मतगणना केंद्रों की केमरे तैनात किए है और पल पल की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ. सीएस नेगी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हो इसके लिए सभी मतदान केंद्रों में मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। कुछ छात्राओं ने भी संशय जताते हुए मतगणना केंद्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने की मांग की थी।
विज्ञापन