फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   there will be no charge for carrying a camera in Corbett Park

पर्यटकों के लिए खुशखबरी: कैमरा ले जाने पर अब नहीं लगेगा शुल्क, वन विभाग ने दी छूट

Tue, 14 Nov 2023 02:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 Nov 2023 02:54 PM IST
सार

कार्बेट नेशनल पार्क में वन विभाग ने अब कैमरा ले जाने पर लगने वाले शुल्क को स्थगित कर दिया है। अब पर्यटकों को कैमरा ले जाने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
there will be no charge for carrying a camera in Corbett Park
कार्बेट टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्बेट नेशनल पार्क में शुल्क वृद्धि के विरोध को देखते हुए वन विभाग ने अब कॉर्बेट पार्क में कैमरा ले जाने पर लगने वाले शुल्क को स्थगित कर दिया है। अब पर्यटकों को कैमरा ले जाने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।  

विज्ञापन


कार्बेट पार्क में पहले कैमरा ले जाने पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता था, लेकिन सितंबर में हुई शुल्क वृद्धि के बाद से भारतीय पर्यटक को एसएलआर कैमरा ले जाने पर एक हजार और विदेशी पर्यटक को दो हजार रुपए शुल्क देना पड़ रहा था। 
विज्ञापन


व्यवसायिक फोटोग्राफी के लिए 500 रुपए की जगह भारतीय को दो हजार और विदेशी पर्यटक को 1500 की जगह चार हजार रुपए शुल्क अदा करना था। इधर पार्क में कैमरा ले जाने पर शुल्क को लेकर विरोध होना शुरू हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विरोध को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)/ मुख्य वन्यजीव प्रतिपाल डाॅ. समीर सिन्हा ने विगत 11 नवंबर को पत्र जारी किया है जिसमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, राजाजी टाइगर रिजर्व व नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व में तत्काल प्रभाव से गैर व्यवसायिक   कैमरा शुल्क को स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं। 


यानी कि अब पर्यटकों कैमरा ले जाने पर शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि व्यवसायिक फोटोग्राफी पर शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा पर्यटकों के वन विश्राम, सफारी व अन्य सुविधाओं  में हुई शुल्क वृद्धि पर पुनरीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed