{"_id":"68868f0ea97a1d73eb0741d2","slug":"there-will-be-a-rain-of-votes-today-amidst-the-clouds-of-forecast-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108925-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पूर्वानुुमान के बादलों के बीच आज होगी वोटों की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पूर्वानुुमान के बादलों के बीच आज होगी वोटों की बारिश
विज्ञापन
भीमताल ब्लॉक में चुनाव सामग्री की जांच करते मतदान कर्मी। संवाद
भीमताल/रामनगर(नैनीताल)। जिले में सोमवार को हल्द्वानी, भीमताल, कोटाबाग और रामनगर ब्लॉक में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होगा। भारी बारिश के पूूर्वानुमान के बीच 2,89,885 मतदाता 1391 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें महिला मतदाता 1,40,911 और 1,48,910 पुरुष वोटर हैं।
मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ग्राम प्रधान पद पर 706, क्षेत्र पंचायत सदस्य पर 451, जिला पंचायत सदस्य पर 55 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 179 प्रत्याशी मैदान में हैं। पंचायत चुनाव के लिए रविवार को 496 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंचीं। 26 पोलिंग पार्टियां शनिवार को भीमताल, कोटाबाग और रामनगर के केंद्रों पर पहुंच चुकी थीं। चारों ब्लॉकों में कुल 522 पोलिंग पार्टियां पंचायत चुनाव संपन्न कराएंगी। हल्द्वानी ब्लॉक में 197 पोलिंग पार्टी, भीमताल में 90, कोटाबाग में 102 और रामनगर ब्लॉक में 133 पोलिंग पार्टियां शामिल हैं। इन दलों में रिजर्व सहित 2880 मतदान कर्मी शामिल हैं। 13 जोनल मजिस्ट्रेट और 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव ड्यूटी में लगे हुए हैं।