फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be a permanent solution to the drinking water problem of Navodaya Vidyalaya.

Nainital News: नवोदय विद्यालय की पेयजल समस्या का होगी स्थायी समाधान

Wed, 12 Feb 2025 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 12 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
There will be a permanent solution to the drinking water problem of Navodaya Vidyalaya.
नैनीताल। रामगढ़ ब्लाॅक के सुयालबाड़ी-गंगरकोट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पानी की समस्या का जल्द स्थायी समाधान हो सकेगा। जल संस्थान की ओर से 1.32 करोड़ रुपये से यहां बोरिंग कर पानी की आपूर्ति की जानी है। विभाग की ओर से इसकी ई-निविदा जारी कर दी गई है, जो 13 मार्च को खुलेगी। विभागीय अधिकारियों ने मार्च तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों समेत करीब 900 लोग निवास करते हैं। अक्सर विद्यालय परिसर में पानी की दिक्कत खड़ी हो जाती है, जिससे विद्यार्थियों व कार्मिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीते दिनों कोसी पंपिंग योजना की मोटर के खराब होने पर बच्चों को पढ़ाई छोड़कर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ी थी।
विज्ञापन

इधर जिला खनिज फाउंडेशन न्याय समिति की बैठक में नवोदय विद्यालय में पेयजलापूर्ति के लिए 1.32 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई थी, जिसमें से 98 लाख रुपये जल संस्थान को अवमुक्त भी हो गए हैं। जल संस्थान के ईई रमेश गर्ब्याल ने बताया कि ई-निविदा निकाली जा चुकी है। 13 फरवरी को इसे खोला जाना है। जल्द कार्य पूरा कराकर पानी की समस्या को हल करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed