फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was power failure on the day of festival, drinking water crisis too

त्योहार के दिन बिजली रही गुल, पेयजल संकट भी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
There was power failure on the day of festival, drinking water crisis too
हल्द्वानी। धनतेरस के दिन बिजली और पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ा। बिजली की लाइन और सब स्टेशन में खराबी आने से घंटों बाजार क्षेत्र से लेकर कालाढूंगी रोड से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे व्यापारियों में रोष रहा। शाम छह बजे तक अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम त्योहारों को लेकर काफी दिन पहले से तैयारी करता है। इसमें सब स्टेशन से लेकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत आदि होती है। इसके लिए ऊर्जा निगम ने शट्डाउन भी लिया था, पर धनतेरस के दिन ही बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह करीब दस बजे ठप हो गई। दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते भी आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (नगर) बृज मोहन भट्ट ने बताया कि पहले बिजली तारों में खराबी के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी, जिसे दोपहर तक ठीक कर लिया गया था। बाद में कालाढूंगी सब स्टेशन पैनल में खराबी आ गई। इससे सदर बाजार, नया बाजार, चौक बाजार, रेलवे बाजार समेत अन्य इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई थी। तत्काल टीमों को लगाकर खराबी को ठीक करने का काम शुरू किया गया। करीब छह बजे तक आपूर्ति को अधिकतर इलाकों में आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया। वहीं, कालाढूंगी रोड के क्षेत्र में शाम तक आपूर्ति ठीक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पेयजल की दिक्कत भी कई इलाकों में बनी रही। राजपुरा में लगा ट्यूबवेल फुंक गया है, जिससे इलाके में पानी की आपूर्ति का सहारा टैंकर बने हुए हैं। लोगों के अनुसार टैंकरों से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं डहरिया क्षेत्र के सत्यलोक कॉलोनी समेत आसपास के इलाके में पेयजल आपूर्ति को लेकर दिक्कत बनी हुई है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed