{"_id":"689256c4afd756204202f02d","slug":"there-was-chaos-due-to-the-fire-in-the-cable-during-the-rain-haldwani-news-c-337-1-hld1039-124309-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बारिश के बीच केबल में लगी आग से अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बारिश के बीच केबल में लगी आग से अफरातफरी मची
विज्ञापन
हल्द्वानी। बारिश के दौरान आरके टेंट हाउस रोड क्षेत्र में इंटरनेट कंपनी की केबल में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर यूपीसीएल ने लाइन बंद कराई। इससे 12 बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई वाली केबल भी जल गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कमलुवागांजा के मुखानी फीडर से जुड़े आरके टेंट हाउस रोड वाले इलाके में मंगलवार रात करीब आठ बजे इंटरनेट कंपनी की केबल में आग लग गई। देखते ही देखते वहां धमाके के साथ बिजली के केबल भी जलने लगी। अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि विद्युत पोल से गुजर रही फाइबर केबल अचानक जल गई। इससे उपभोक्ताओं के कनेक्शन वाली तार भी जल गई। इस बीच मुखानी व ऊंचापुल फीडर की बिजली बंद करनी पड़ी। बुधवार सुबह केबल उपलब्ध होने के बाद आपूर्ति सुचारु की जा सकेगी। वहीं, मंगलवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल की बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। सुबह आठ से 11 बजे तक अस्पताल की बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
