फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was also a platform to talk and there was also hope of solving problems.

बात रखने को मंच भी मिला और समस्याएं हल होने की उम्मीद भी जगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
There was also a platform to talk and there was also hope of solving problems.
नैनीताल। यह पहला मौका है जब किसी सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट तैयार करने से पहले बजट को जनकल्याणकारी बनाने के लिए प्रतिनिधि समूहों से जुड़े लोगों के सुझाव लिए। इससे जहां विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों को सीएम और वित्त मंत्री की मौजूदगी में अपनी बात खुलकर रखने के लिए मंच मिला वहीं दूसरी ओर यह उम्मीद भी जगी कि जिन समस्याओं के हल के लिए वे वर्षों से स्थानीय स्तर से लेकर सरकार तक को ज्ञापन देते रहे अब वे हल हो जाएंगी।
विज्ञापन

यह पहला मौका है जब धामी सरकार ने संवाद जैसा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से बजट को और बेहतर बनाने के सुझाव लिए। सरकार की इस पहल का लोगों ने खुले दिल से स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सुझाव लेने के बाद सरकार उन्हें बजट में भी शामिल करेगी। इससे आमजन की वर्षों पुरानी मांगें हल होने की भी उम्मीद बढ़ी है। उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा, उद्यानपति देवेंद्र बिष्ट, प्रगतिशील काश्तकार आनंदमणी भट्ट, वाटर हार्वेस्टिंग के क्षेत्र में काम कर रही माया नेगी, सतीश शर्मा, उमेश पलड़िया, साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में काम कर रहे नीतिन राणा, नितेश बिष्ट, व्यापारी नेता प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने सरकार की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर नार्दर्न होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य और कुमाऊं के प्रमुख होटल व्यवसायी प्रवीण शर्मा का कहना है कि इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों को अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने का एक बेहतर मौका मिला है। देवभूमि व्यापार मंडल रुद्रपुर के अध्यक्ष विकाश शर्मा का कहना है कि समस्याएं हल होने उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इनसेट
सभागार में मीडिया का प्रवेश वर्जित रहा
नैनीताल। राज्य अतिथि गृह सभागार में सीएम धामी और वित्त मंत्री अग्रवाल की मौजूदगी में ढाई घंटे तक चले संवाद कार्यक्रम में बारी-बारी से संगठनों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाता रहा, लेकिन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया को सभागार में केवल फोटो खींचने और कुछ देर के लिए वीडियो बनाने की ही अनुमति दी गई। सभागार में मीडिया समेत अन्य लोगों का प्रवेश रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रखी गई। इससे मीडिया कर्मियों को सीएम और वित्त मंत्री के समक्ष विभिन्न संगठनों की ओर से किए गए संवाद की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।
-इनसेट
सीएम से मिलने पहुंचे कार्यकर्ता बैरंग लौटे
नैनीताल। मुख्यमंत्री तयशुदा कार्यक्रम से कुछ देरी से नैनीताल क्लब में पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह सीधे शैले हाल में गए जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। तत्पश्चात नैनीताल क्लब सभागार में संवाद कार्यक्रम में शामिल हो गए। ढाई घंटे तक संवाद कार्यक्रम में रहने के बाद वह हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से मिलने चले गए। इस दौरान शाम चार बजे से सीएम से मिलने के लिए पहुंचे सैकड़ों भाजपाइयों को पहले तो घंटे तक इंतजार करना पड़ा और सीएम के हाईकोर्ट की ओर रवाना होने पर सीएम से बगैर मिले बैरंग लौटना पड़ा।
-इनसेट
मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने रोका
नैनीताल। जैसे ही सीएम नैनीताल क्लब के शैले हाल की ओर गए तभी शैले हाल के बाहर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने गेट बंद कर दिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, वर्तमान मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट समेत कुछ पदाधिकारी गेट से बाहर ही रह गए और पुलिस कर्मियों से गेट खोलने को कहते रहे लेकिन पुलिस कर्मियों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों ने हंगामा काटना शुरू किया ही था कि तभी शैले हाल से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट बाहर आए। तब भाजपाइयों को प्रवेश मिल सका।
-इनसेट
बगैर गुलदस्तों के हुआ हैलीपैड पर स्वागत
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का यहां कैलाखान स्थित हैलीपेड पर बिना गुलदस्तों और फूलमालाओं के स्वागत हुआ। बताया गया कि यूएई के शेख के निधन पर राष्ट्रीय शोक के कारण भाजपाइयों ने फूलमालाओं से अतिथियों का स्वागत नहीं किया। कैलाखान स्थित हैलीपैड में सीएम का स्वागत करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा बीना आर्या, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सांगुड़ी, मनोज पाठक, भावना मेहरा, शिवांशु जोशी, दयाकिशन पोखरिया, मोहित आर्या, भूपेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

-इनसेट
आज कैंची धाम जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कैंची धाम जाएंगे। जानकारी के मुताबिक धामी रविवार की सुबह मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed