फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was a stir in the sub-jail of Haldwani due to the news of a prisoner going missing during the counting

Haldwani: उप कारागार में गणना के दौरान एक बंदी गायब होने की सूचना से मचा हड़कंप, जानें क्या था पूरा मामला

Thu, 07 May 2026 10:38 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 07 May 2026 10:38 AM IST
सार

हल्द्वानी उप कारागार में मुलाकात के दौरान एक बंदी की दो बार गिनती होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और डेढ़ घंटे तक आपाधापी रही और दो बार जेल के पूरे 1050 बंदियों की गिनती हुई।

विज्ञापन
There was a stir in the sub-jail of Haldwani due to the news of a prisoner going missing during the counting
बंदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हल्द्वानी के उप कारागार में बुधवार की सुबह मुलाकात के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब गिनती में एक बंदी कम निकला। इससे उप कारागार जेल अधिकारियों व कर्मियों की सांसें अटक गईं। हालांकि यह असहज स्थिति एक बंदी के दो बार गिनती में शामिल होने की वजह से बनी जिसे जेल कर्मी समय रहते पता नहीं कर सके। इस कारण डेढ़ घंटे तक आपाधापी रही और दो बार जेल के पूरे 1050 बंदियों की गिनती हुई। जब एक बंदी ने सच्चाई बताई तो जेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

उप कारागार में बुधवार सुबह कोर्ट के लिए बंदियों को रवाना करने के बाद मुलाकात की प्रक्रिया शुरू हुई। 73 बंदियों से मिलने के लिए उनके परिचित व रिश्तेदार पहुंचे। उप कारागार में बंद 1050 बंदियों में से 73 को मुलाकात हॉल में लेकर आया गया। यहां से अचानक एक बंदी किसी कार्यवश बैरक में चला गया। जब वह वापस आया तो उसकी दोबारा से गिनती हो गई। अब कुल 74 बंदी मुलाकात रिकॉर्ड में दर्ज हो गए। इनकी जब वापसी हुई तो केवल 73 बंदी ही गिनती में सामने आए। एक बंदी के कम होने से उप कारागार में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

ऐसे चला सच्चाई का पता

आनन-फानन में गेट बंद करते हुए जेल कर्मियों ने बैरकों में तलाशी अभियान चला दिया। मुख्य गेट से बाहर भी पुलिस कर्मी दौड़ गए। हड़कंप के बीच जेल अफसरों ने बंदियों को एकत्रित कर दो बार गिनती की तो कुल संख्या 1050 निकली। यानी कोई बंदी गायब ही नहीं था। मुलाकात के लिए आए बंदी में से एक ने बताया कि वह बैरक में दोबारा से गया था। इसके बाद सच्चाई का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बज गया सायरन

जैसे ही एक बंदी के गायब होने की बात सामने आई, उप कारागार में सायरन बज गया। अफसरों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग शुरू कर दी। हालांकि यहां कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखाई दी।

मुलाकात के दौरान एक बंदी की दो बार एंट्री होने की वजह से यह स्थिति आई। इसके लिए वहां तैनात जेल कर्मी जिम्मेदार हैं। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन सभी से जवाब लिया जाएगा। आगे से और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। - प्रमोद कुमार, जेल अधीक्षक उप कारागार हल्द्वानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed