फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was a scuffle over taking the body without postmortem, the police took it from the house.

Nainital News: बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने पर नोकझोंक, पुलिस घर से उठाकर ले आई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle over taking the body without postmortem, the police took it from the house.
रुद्रपुर। होली के दिन महेशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती फंदे पर लटकी मिली। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम के ले जाने लगे। इस बीच उनकी अस्पताल के पीआरडी जवान से तीखी नोकझोंक हो गई। थोड़ी देर बाद परिवार शव लेकर चला गया। सूचना पर पुलिस मृतका के घर पहुंची और शव को उठाकर मोर्चरी ले आई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र महेशपुर में 18 वर्षीय युवती का शव घर में फंदा पर लटका मिला। परिजन कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। लोगों की मदद से युवती को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पीआरडी के जवानों ने शव अस्थायी मोर्चरी में रखवा दिया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग शव घर ले जाने लगे।
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने रोका तो परिजनों की उनसे नोकझोंक हो गई और परिवार के लोग शव घर लेकर चले गए। बाद में दरोगा चंदन बिष्ट, कांस्टेबल कृष्ण गांव में पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लेकर मोर्चरी लाए। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार युवती को मां ने किसी बात पर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed