फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was a pile of two thousand old tires in Kathgodam.

Nainital News: काठगोदाम में दो हजार पुराने टायर में पल रहा था डेंगू का लार्वा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
There was a pile of two thousand old tires in Kathgodam.
काठगोदाम स्थित रोडवेज वर्कशॉप में नगर निगम और जिला प्रशास्ग्न के साथ डेंगू का लार्वा देखते स्वा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। सरकारी महकमे ही डेंगू को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। रेलवे कॉलोनी में मिले डेंगू के लार्वा के बाद प्रशासन, स्वास्थ्य और निगम की टीम ने रोडवेज मंडलीय प्रबंधक के काठगोदाम स्थित तकनीकी कार्यालय में छापा मारा। यहां दो हजार पुराने टायरों में डेंगू मच्छर के लार्वा मिले। इस पर नगर निगम ने मंडलीय प्रबंधक तकनीकी पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। इस बीच स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

काठगोदाम में फैल रहे डेंगू के मद्देनजर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने काठगोदाम रोडवेज बस अड्डा और कार्यशाला का निरीक्षण किया। टीम जब मंडलीय प्रबंधक तकनीकी कार्यालय के परिसर में पहुंची तो बसों के पीछे रखे दो हजार टायर दिखाई दिए जिनमें पानी भरा था। इस पानी में डेंगू के लार्वा पनप रहे थे। टीम ने रोडवेज के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। नगर निगम ने रोडवेज मंडलीय प्रबंधक तकनीकी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम की टीम ने लार्वी साइडल का छिड़काव का लार्वा नष्ट किया। साथ ही नोटिस देकर टायरों का पानी खाली करने को कहा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग कराई।
विज्ञापन


इस बीच स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार नैनीताल से लौट रहे थे। वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टायर में लार्वा पनपने पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को निगम प्रबंधन को नोटिस देने का निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, डॉ. राहुल लसपाला, स्वास्थ्य निरीक्षक अमोल असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो घरों में मिला लार्वा, 100-100 रुपये का जुर्माना लगाया
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो घरों में कूलर में डेंगू का लार्वा मिला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि दोनों मकान मालिक पर 100-100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।




ठंड लगने के साथ चढ़ता है डेंगू बुखार
डेंगू में ठंड के साथ तेज बुखार आता है। सिर दर्द और मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होने लगता है। एक दिन के बुखार में शरीर कमजोर हो जाता है, लाल दाने या चकत्ते उभर आते हैं। भूख कम होती है और बीमारी बढ़े तो बेचैनी के साथ बीपी भी कम होने लगता है।


- डॉ. मनोज कांडपाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।



=:=
नगर निगम ने रेलवे को दिया नोटिस

हल्द्वानी। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि काठगोदाम रेलवे कॉलोनी में कुछ दिन पहले डेंगू पीड़ित महिला की मौत हो गई थी। निरीक्षण में कई घरों में पानी की टंकी, गमलों, कबाड़ में भरे पानी में डेंगू के लार्वा पाए गए। इसके बावजूद रेलवे ने परिसर में सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इस पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक को नोटिस जारी किया गया है। रेलवे कॉलोनियों समेत परिसर में लार्वा नष्ट कराने और डेंगू से बचाव के कार्य रेलवे परिसर में शुरू नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed