फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was a huge ruckus in DSB campus regarding student union elections in nainital

छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा: डीएसबी कैंपस में जमकर हुआ बवाल, कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र; सरकार का पुतला फूंका

Fri, 25 Oct 2024 02:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Oct 2024 02:49 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनाव की तिथि जारी न होने के चलते डीएसबी कैंपस में छात्रों ने जमकर बवाल काटा। छात्रों ने डीएसबी कैंपस के गेट पर सरकार का पुतला फूंकने के साथ ही कॉलेज की छत में चढ़कर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
There was a huge ruckus in DSB campus regarding student union elections in nainital
छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव की तिथि जारी न होने के चलते डीएसबी कैंपस में छात्रों ने जमकर बवाल काटा। कॉलेज का गेट बंद कर छात्रों ने परिसर में किसी को नहीं घुसने दिया। छात्रों ने डीएसबी कैंपस के गेट पर सरकार का पुतला फूंकने के साथ ही कॉलेज की छत में चढ़कर नारेबाजी की। इस दौरान शहर की पुलिस कॉलेज में मौजूद रही। लेकिन छात्रों को शांत नहीं कर सकी। 

विज्ञापन


बता दें कि, छात्रसंघ चुनाव की तिथि जारी नहीं होने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को डीएसबी कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने सुबह कालेज का गेट बंद कर अध्यापकों, कर्मचारियों व छात्रों को परिसर में नहीं घुसने दिया। परिसर निदेशक की अपील पर छात्र नेताओं ने गेट खोल दिया। जिसके बाद छात्रों ने निदेशक कार्यालय में वार्ता की लेकिन वार्ता विफल रही। छात्र नेताओं ने सुबह 11 बजे कालेज गेट के आगे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंगा। साथ ही कुमाऊ विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद छात्र नेता केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की छत पर चढ़ गए। जहां छात्रों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, कुलपति, कुलसचिव व एबीवीपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद परिसर निदेशक नीता बोरा शर्मा ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को छत से उतरने के लिए बोला लेकिन छात्र छत से नहीं उतरे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी में हंगामा, छात्रों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छत में चढ़कर हंगामा करने वालों में करन सती, आशीष कबड़वाल, अभिषेक कुमार और अंशुल कुमार थे। इस दौरान कुलानुशासक प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रभारी डीएसबी डब्ल्यू प्रो. ललित तिवारी, प्रो. चन्द्रकला रावत, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपक मेलकानी, सीओ प्रमोद साह, कोतवाल हरपाल सिंह, एसओ रमेश बोरा समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed