हल्दूचौड़। शनिवार को पाल मैदान गोपीपुरम हल्दूचौड़ में हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था की ओर से क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास के लिए ‘हल्दूचौड़ महोत्सव-सीजन-3 2022’ का दो दिवसीय रंगारंग आगाज शुरू हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता शंकर कोरंगा ने दीप प्रज्ज्वलन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
मुख्य अतिथि कोरंगा ने कहा कि इससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अवसर मिलता है और उनकी पहचान बनती है। इस दौरान विरहान सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था अल्मोड़ा की कुमाउंनी प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। नृत्य प्रतियोगिता में देर रात तक प्रतिभागियों में जबरदस्त मुकाबला रहा। रिंपी बिष्ट, सुमित बिष्ट और आयुषी तिवारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मोहित जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोहित गोस्वामी, हेमंत सनवाल, कौस्तुभ चंदोला, शरद उपाध्याय, हिमांशु बमेठा, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, अक्षय कफल्टिया आदि मौजूद रहे। महोत्सव का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।

हल्दूचौड़ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद- फोटो : HALDUCHOD