फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There. jam. Kathgodam. people. were troubled. hours.

Nainital News: काठगोदाम में लगा जाम, घंटों परेशान रहे लोग

Sat, 09 Mar 2024 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
There. jam. Kathgodam. people. were troubled. hours.
हल्द्वानी। काठगोदाम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान नैनीताल रोड पर रुट डायवर्जन होने से शुक्रवार को सैकड़ों लोग जाम में फंसे रहे। महाशिवरात्रि पर मंदिरों को जा रहे लोगों को भी जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। नैनीताल रोड सहित गौलापार रोड पर दिन भर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिल डिपो के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काठगोदाम पहुंचे थे। मगर सीएम के आने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था, इससे नैनीताल रोड पर लंबा जाम लग गया। हाल यह था कि काठगोदाम से लेकर टेड़ीपुलिया तक एक तरफ वाहनों की कतार लग गई। कई लोग ऑटो छोड़कर पैदल ही अपने घरों के लिए जाते नजर आए। वहीं पहाड़ जाने वाले यात्रियों ने पैदल ही नरीमन तिराहे से आगे जाकर वाहन पकड़ना उचित समझा।
विज्ञापन

वहीं महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण शुक्रवार को सैकड़ों लोग मंदिरों को जा रहे थे। हल्द्वानी शहर से शीतला देवी मंदिर, छोटा कैलाश, कालीचौड़ मंदिर गौलापार को जाने वाले लोगों की भीड़ काफी अधिक थी। मगर काठगोदाम में ट्रैफिक थमने के कारण यहां जाम लगता रहा। जाम लगने के कारण लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर पुलिस ने नरीमन तिराहे से ट्रैफिक को गौलापार की ओर डायवर्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ट्रैफिक डायवर्ट होने से गौलापार रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। विशेषकर कालीचौड़ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे लोगों की भीड़ के कारण यहां जाम लगता रहा। वहीं गौलापार से काठगोदाम की ओर आने वाले वाहनों को भी शहर की तरफ से आने के लिए कहा गया। नरीमन तिराहे पर एक तरफ लगे जाम के कारण नैनीताल, भीमताल और पहाड़ से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण तीन से चार घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।

सड़क पर उतरे कप्तान
नैनीताल रोड पर नरीमन तिराहे से ऊपर पहाड़ की ओर जाम लगने पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा भी सड़क पर उतर आए। भीमताल तिराहे से लेकर कॉलटैक्स तक अलग-अलग जगह पर करीब दो घंटे तक एसएसपी ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नरीमन तिराहे पर खड़े होकर यातायात संचालन किया


शिवभक्तों की राह रोकी
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि शिवरात्रि के महापर्व में मुख्यमंत्री ने शिवभक्त श्रद्धालुओं की राह रोकी। वीआईपी कल्चर के चलते जनता घंटों जाम में फंसी रही। लोग मंदिर नहीं जा सके, कई लोगों की ट्रेन छूट गई। मरीज जाम में फंसे रहे लेकिन न ही मुख्यमंत्री और न ही प्रशासन को जनता की समस्या से सरोकार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed